मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

आज से हुई शुरू चार धाम यात्रा , केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले

आज से हुई शुरू चार धाम यात्रा , केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा आज से शुरू हो गई है, जहां सुबह 6:55 बजे केदारनाथ के कपाट खोल दिए गए. सीएम पुष्कर सिंह धामी भी अपनी पत्नी के साथ दर्शन के लिए पहुंचे. केदारनाथ में पहले दिन भारी भीड़ के कारण अव्यवस्था देखने को मिली। एक साथ श्रद्धालुओं के आने से प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

केदारनाथ के अलावा गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट भी आज खुलेंगे। बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन 12 मई से होंगे. इन जगहों पर रोजाना तापमान 0 से 3 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा रहा है. वहीं, रात में पारा माइनस में पहुंच जाता है। इसके बावजूद करीब 10 हजार श्रद्धालु केदारनाथ धाम से 16 किमी दूर गौरीकुंड पहुंच चुके हैं.

पिछले साल यह आंकड़ा 7 से 8 हजार के बीच था. यहां करीब 1500 कमरे हैं, जो भरे हुए हैं। पंजीकृत 5,545 खच्चरों की बुकिंग हो चुकी है। 15 हजार से अधिक यात्री हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंच चुके हैं। चारधाम यात्रा के लिए अब तक 22.15 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। पिछले साल रिकॉर्ड 55 लाख लोग आए थे.

Share
अगला लेख → UP समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश , गर्मी से मिलेगी रा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *