मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

स्वास्थ्य मंत्री को बताया ‘कोविड रानी’ केरल कांग्रेस अध्यक्ष का विवादित बयान

स्वास्थ्य मंत्री को बताया ‘कोविड रानी’ केरल कांग्रेस अध्यक्ष का विवादित बयान

केरल – कांग्रेस केरल अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ‘कोविड रानी’ का खिताब पाना चाहती हैं। माकपा की इसपर कड़ी आपत्ति जताई।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने रामचंद्रन के बयान को लैंगिक भेदभाव करने वाला बताया और इसके लिए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा। रामचंद्रन ने यह भी कहा कि निपाह विषाणु फैलने के दौरान शैलजा कोझिकोड में ‘अतिथि कलाकार’ बन कर गई थीं और उन्होंने ‘निपाह राजकुमारी’ बनने का प्रयास किया था।

वित्त मंत्री टी एम थॉमस आइजेक ने रामचंद्रन के बयान पर प्रतिक्रिया देते ट्विटर पर लिखा, ‘केपीसीसी अध्यक्ष केरल की स्वास्थ्य मंत्री शैलजा को कह रहे हैं कि निपाह राजकुमारी अब कोविड रानी बनने चली है। क्या कोई नेता इतना नीचे गिर सकता है? इन सबसे शैलजा और केरल सरकार को मिलने वाली वह प्रशंसा कम नहीं होगी जो महामारी से निपटने के लिए उन्हें मिली है।’

वरिष्ठ माकपा नेता बृंदा करात ने रामचंद्रन के बयान की निंदा की और कहा कि इस प्रकार का बयान लैंगिक भेदभाव को दर्शाता है। रामचंद्रन ने कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला के विरोध प्रदर्शन के दौरान विवादास्पद बयान दिया था।

Share
अगला लेख → लखनऊ में बढ़ रहे कोरोना मरीजों के आंकड़े

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *