Politics

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन बीजेपी में हुए शामिल , JMM को झटका

जेएमएम से इस्तीफा देने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आखिरकार बीजेपी में शामिल हो गए हैं. रांची के धुर्वा स्थित शाखा मैदान में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित मिलन समारोह में चंपई और हजारों समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी. इस दौरान बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद थे जिनमें हिमंत बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे.

चंपई सोरेन ने 28 अगस्त को झामुमो की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, आज उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों और आम लोगों के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा.

अमित शाह से मुलाकात

कुछ दिन पहले चंपई सोरेन ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर शेयर कीं और बताया कि चंपई 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे.

इसके बाद चंपई ने भी एक्स पर एक लंबा पोस्ट कर हेमंत सोरेन सरकार और जेएमएम पर अपमान करने का आरोप लगाया था.

Related Articles

Back to top button