मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सुप्रीम कोर्ट ने दिया DND पर टोल फ्री का आदेश, जानिए इसका असर आपके लिए क्या होगा?

सुप्रीम कोर्ट ने दिया DND पर टोल फ्री का आदेश, जानिए इसका असर आपके लिए क्या होगा?

दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे पर अब टोल फ्री रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए टोल कंपनी NTBCL की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि डीएनडी फ्लाईवे पर टोल टैक्स नहीं लिया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि नोएडा अथॉरिटी ने NTBCL को बिना सार्वजनिक टेंडर के ठेका दे दिया था, जो पूरी तरह से अनुचित और गलत था।

इससे पहले, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2016 में डीएनडी पर टोल वसूली बंद करने का आदेश दिया था, जिसे चुनौती देते हुए NTBCL ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट ने माना कि नोएडा अथॉरिटी ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए NTBCL को टोल वसूली का अधिकार दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि NTBCL को दिया गया रियायत समझौता अवैध था और इसके कारण टोल वसूली जारी रखना गलत था।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि CAG रिपोर्ट में प्रोजेक्ट की बढ़ती लागत और उपयोगकर्ताओं पर पड़ रहे अतिरिक्त बोझ का उल्लेख किया गया था, जो अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। कोर्ट ने यह माना कि NTBCL को दी गई रियायत शर्तों के खिलाफ थी और यह हमेशा के लिए लागू हो सकती थी, जिससे कंपनी को अनावश्यक लाभ मिल रहा था।

अंततः सुप्रीम कोर्ट ने यह माना कि गलत समझौते के कारण आम जनता को लाखों करोड़ों का नुकसान हुआ, और अब डीएनडी फ्लाईवे पर टोल वसूली जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है। इस फैसले के बाद, अब दिल्ली-नोएडा के बीच यात्रा करने वाले लोगों को टोल टैक्स नहीं देना होगा।

Share
अगला लेख → मुंबई : बीजेपी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *