मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

तुर्किये में ज़ोरदार भूकंप के झटके, धरती हिलने से मची अफरा-तफरी

तुर्किये में ज़ोरदार भूकंप के झटके, धरती हिलने से मची अफरा-तफरी

तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। झटके लगते ही लोग घबराकर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी बड़े नुकसान की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

भूकंप का केंद्र इस्तांबुल से करीब 80 किलोमीटर पश्चिम की ओर सिलिवरी क्षेत्र में था और यह जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में आया था। इसके झटके आसपास के कई इलाकों में भी महसूस किए गए। भूकंप के दौरान बालकनी से कूदने के कारण एक व्यक्ति घायल हो गया है।

गौरतलब है कि तुर्किये भूकंप संभावित क्षेत्र में आता है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। 6 फरवरी 2023 को आए विनाशकारी भूकंप की यादें अब भी ताजा हैं, जब 7.8 तीव्रता वाले भूकंप और उसके कुछ ही घंटों बाद आए एक और शक्तिशाली झटके ने तुर्किये को हिला कर रख दिया था। उस हादसे में 53,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी, जबकि पड़ोसी देश सीरिया में भी 6,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। उस समय भारत, अमेरिका, रूस और यूरोप के कई देशों ने मदद भेजी थी।

Share
अगला लेख → Ather Energy IPO का मूल्य बैंड तय, इस दिन से खुलेगा सब्सक्रि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *