मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

स्कर्दू एयरबेस पर पाकिस्तान का एक्शन, फाइटर जेट्स की तैनाती से बढ़ा तनाव

स्कर्दू एयरबेस पर पाकिस्तान का एक्शन, फाइटर जेट्स की तैनाती से बढ़ा तनाव

इस्लामाबाद: पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत से बढ़ती टेंशन के चलते पाकिस्तान घबराहट में कदम उठा रहा है। उसे आशंका है कि भारत कहीं एयरस्ट्राइक न कर दे। इसी डर से पाकिस्तान ने स्कर्दू एयरबेस को सक्रिय कर दिया है। इसके अलावा, पाकिस्तानी लड़ाकू विमान बेहद नीची उड़ान भरते हुए देखे गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने अपने दक्षिणी सेक्टर में भी सैन्य तैनाती तेज कर दी है। चीन से लिए गए J-10, देशी JF-17 और अमेरिकी F-16 जैसे फाइटर जेट्स को दक्षिणी मोर्चे पर तैनात किया गया है। पाकिस्तान को अपने आर्थिक जीवनरेखा कराची पोर्ट पर भारतीय हमले का भय सता रहा है।

हिंदुस्तान की सैन्य गतिविधियों के चलते पाकिस्तानी सेना में भी हलचल तेज हो गई है। सीमा क्षेत्रों में पाकिस्तानी फौज की आवाजाही बढ़ गई है। भारी मात्रा में सैनिकों और हथियारों के ट्रकों को बॉर्डर की तरफ रवाना किया जा रहा है। पाकिस्तान को अंदेशा है कि भारतीय सेना किसी भी वक्त सख्त कार्रवाई कर सकती है।

हाल ही में पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा था कि पाकिस्तान के पास 130 परमाणु हथियार तैयार हैं। यह बयान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो की बयानबाजियों के बाद आया।

हनीफ अब्बासी ने दावा किया, “हमारी सभी मिसाइलों का रुख भारत की ओर है। अगर भारत ने कोई दुस्साहस किया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हमारे पास दुनिया के सबसे शक्तिशाली परमाणु हथियार हैं। गोरी, शाहीन और गजनवी जैसी मिसाइलों के साथ 130 परमाणु बम सिर्फ भारत के लिए तैयार रखे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान न केवल कूटनीतिक मोर्चे पर बल्कि सीमाओं की रक्षा के लिए भी पूरी तरह तैयार है। अब्बासी ने यह भी आरोप लगाया कि भारत का असली निशाना सिंधु जल संधि है, और हालिया पहलगाम हमला तो केवल एक बहाना है।

Share
अगला लेख → रिटायरमेंट के बाद भी रहे कमाई का भरोसा , LIC जीवन अक्षय पॉलि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *