मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

भाजपा के फ्री कोरोना वैक्सीन पर अरविन्द केजरीवाल का हमला,कहा कोविड वैक्सीन हर भारतीय का अधिकार

भाजपा के फ्री कोरोना वैक्सीन पर अरविन्द केजरीवाल का हमला,कहा कोविड वैक्सीन हर भारतीय का अधिकार

नई दिल्ली – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि कोरोना वैक्सीन के तैयार होने पर इसका टिका सभी भारतीय को फ्री लगना चाहिये.बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में सत्तारूढ़ बीजेपी ने कोविड-19 का वैक्सीन फ्री देने की बात कही है और इसे लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है.

एक नए फ्लाईओवर का उद्घाटन करते हुए केजरीवाल ने कहा “पूरे देश को फ्री वैक्सीन मिलना चाहिए, यह पूरे देश का अधिकार है.यह दूसरी बार है जब केजरीवाल फ्री वैक्सीन पर बोले हैं. इससे पहले केजरीवाल की पार्टी ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए पूछा था कि जो भारतीय उन्हें वोट नहीं देते हैं क्या उन्हें भी फ्री वैक्सीन मिलेगा या नहीं.

बिहार चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी विजन डॉक्यूमेंट में कहा गया था की बिहार के हर व्यक्ति को फ्री कोविड-19 वैक्सीन दी जाएगी,बिहार के इस चुनावी वादे के बाद बीजेपी पर विपक्षी नेताओं ने निशाना साधते हुये कहा था कि देश में कोरोना से एक लाख से अधिक लोगों को मौत हो चुकी है. इसके बावजूद बीजेपी इसे अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए इस्तेमाल कर रही है. बीजेपी ने विपक्ष के आरोपों को खारिज कर दिया था. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, दक्षिणी अभिनेता-राजनेता कमल हासन और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी के इस वादे की आलोचना की थी. इसके बाद तमिलनाडु और मध्य प्रदेश सरकार ने भी फ्री वैक्सीन का वादा किया था.

Share
अगला लेख → बिहार चुनाव प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हुए …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *