मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

इजराइल अब फिलिस्तीन को नही देगा फंड, बताया ये कारण

इजराइल अब फिलिस्तीन को नही देगा फंड, बताया ये कारण

इन दिनों इजराइल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है, जहां इस युद्ध में हजारों लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, इजराइल के वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पत्र लिखकर कहा है कि नवंबर में फिलिस्तीन प्राधिकरण (पीए) को कोई फंड जारी नहीं किया जाएगा।

वित्त मंत्री के मुताबिक यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि फिलिस्तीनी अथॉरिटी हमास का समर्थन करती है और 7 अक्टूबर को यहूदियों के नरसंहार का समर्थन करती है. इज़राइल के पास फ़िलिस्तीनी अथॉरिटी से टैक्स वसूलने का अधिकार है, जहाँ वे हर महीने बिजली और पानी के बिलों में कटौती करते हैं और बाकी व्यवस्था को चलाने के लिए फ़िलिस्तीनी अथॉरिटी को एक निश्चित फ़ंड देते हैं।

उधर, इजराइल के वित्त मंत्री ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि पीए आतंकवाद का समर्थन करता है। जो पैसा हम उन्हें देते हैं उसका इस्तेमाल इजराइल और उसके नागरिकों के खिलाफ किया जाता है। हालिया स्थिति को देखते हुए, उन्हें कोई फंड जारी नहीं करने का निर्णय लिया गया है, जबकि मैंने अपने मंत्रालय को पीए के सभी फंड को फ्रीज करने का आदेश दिया है।

 

Share
अगला लेख → करिश्माई खिलाड़ी Messi ने 8वीं बार बैलन डी'ओर जीतकर बनाया रि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *