मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव , इस पार्टी से मिल सकता है टिकट

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव  , इस पार्टी से मिल सकता है टिकट

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (माधुरी दीक्षित) अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, माधुरी काफी समय से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं के संपर्क में हैं, हालांकि उन्होंने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि अगर वह चुनाव लड़ती हैं तो किस पार्टी में शामिल होकर अपना राजनीतिक करियर शुरू करेंगी.

इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि वह पुणे से भी चुनाव लड़ेंगी, जबकि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच के दौरान माधुरी दीक्षित मैदान में थीं. इस दौरान वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल के साथ नजर आईं.

इतना ही नहीं, वहां बीजेपी नेता आशीष शेलार भी मौजूद थे, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि माधुरी दीक्षित चुनाव लड़ेंगी. बता दें माधुरी के उत्तर पश्चिम मुंबई सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है, जो शिवसेना के पास है और शिंदे गुट के गजानन कीर्तिकर यहां से सांसद हैं। इस बार भी उनकी स्थिति अच्छी नहीं है.

Share
अगला लेख → AIIMS में निकली प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी, ऐसे होगा चयन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *