Posted By : Admin

आज का राशिफल

मेष – भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गजकेसरी योग व्यावसायिक सफलता दे सकता है।

वृषभ – अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहन के कारण विवाद की स्थिति आए तो उसको टालें। स्वयं का समर्पण ज्यादा अच्छा होगा।

मिथुन – दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। भय मन के किसी कोने में है उसे निकाल फेकें।

कर्क – राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। बढ़ती हुई लोकप्रियता के कारण कुछ विरोधी तनाव देंगे। प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

सिंह – गजकेसरी योग आज बन रहा है। जिस कारण से संतान के संबंध में सुखद समाचार मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के परिणाम भी सुखद होंगे।

कन्या – आज संतान के संबंध में सुखद समाचार मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के परिणाम भी सुखद होंगे।

तुला – किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मित्र, भाई या बहन से सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

वृश्चिक – आर्थिक योजना साकार होगी। आर्थिक योजना साकार होगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु – व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की परेशानी और उलझनों का सामना करना पड सकता है।

मकर – दांपत्य जीवन में तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी के प्रति उदासीन न रहें और न ही छोटी छोटी बातों पर प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाएं।

कुंभ – पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मीन – व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

Share This