लखनऊ – उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस 2022 का विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी।श्री लल्लू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की कांग्रेस किसी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी।
लल्लू ने कहा प्रियंका गांधी यूपी की प्रभारी हैं। वह यूपी की हैं, गाँधी परिवार का प्रदेश की जनता से लगाव है। उनके नेतृत्व में पार्टी जनता के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही हैं और विधानसभा चुनाव भी उन्हीं की निगरानी में और नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

