अयोध्या – शनिवार को हुई राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में प्रधानमंत्री को राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए PM मोदी को बुलाये जाने के लिए आग्रह करते हुए 3 और 5 अगस्त की तारीख भेजी गई थी जिसपर PMO ने अपनी सहमति जताते हुए 5 अगस्त की तारीख पर अपनी मोहर लगा दी है अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की तारीख 5 अगस्त को तय हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे. कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम में सीमित लोग ही शामिल हो पाएंगे.
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री अयोध्या में करीब 3 घण्टे का कार्यक्रम रहेगा मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे वही जन्मभूमि परिसर में कार्यो का भी जायजा लेंगे

