Posted By : Admin

आज का राशिफल

मेष – पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे और पारिवारिक सदस्य से ही तनाव मिलेगा। फिजूल खर्ची से बचें। आर्थिक तनाव भी मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

वृषभ – संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिकमामलों में सफलता मिलेगी।

मिथुन – गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

कर्क – व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह – आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या – रचनात्मक कायोर्ं में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

तुला – स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना हितकर है।

वृश्चिक – बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु – महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर – चली आ रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, लेकिन पड़ोसी से तनाव मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ – स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पारिवारिक स्तर पर सहयोग मिलता रहेगा।

मीन – पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव और वर्चस्व में वृद्धि होगी।

Share This