Posted By : Admin

आज का राशिफल

मेष – आर्थिक स्थिति में सुधार होगा,पैसे के लेनदेन में सावधानी बरते। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राहु चंद्र की युति चली आ रही समस्या का समाधान करेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृषभ – मन विचिलित रह सकता है,भय पर नियंत्रण रखें। धार्मिक पुस्तकें और देव दर्शन का सहारा लें। धर्म गुरु भी सहायक होगा। ईश्वर की आराधना करें।

मिथुन – रुपए पैसे के लेन देन के मामले को लेकर सचेत रहे। कोई ऐसाकार्य न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। दांपत्य जीवन में भी तनाव की स्थिति आ सकती है।

कर्क – कर्मक्षेत्र मे व्यवधान आएगा। संयम रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रह्वहेगी, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

सिंह – शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। राजनैतिक व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक, आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है।

कन्या – उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य पूर्ण होंगे।

तुला – आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रुपए पैसे के लेनलृदेन में सावधानी बरतें। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक – ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। विवाद में न पड़ें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

धनु – स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मकर – व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

कुंभ – कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन – किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

Share This