Posted By : Admin

कांगों में बाढ़ और बारिश के कहर से मची तबाही ,  22 लोगों की मौत

अफ्रीकी देश कांगो बाढ़ और बारिश से तबाह हो गया है, जहां लोगों के घर, मकान, दुकानें और संस्थान बाढ़ और बारिश से प्रभावित हुए हैं। वहीं, इस भीषण आपदा में 22 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 400 से ज्यादा लापता लोगों की तलाश जारी है.

एक स्थानीय अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अफ्रीकी देश कांगो में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई. इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शुरुआत में 17 लोगों की मौत की खबर आई थी और मंगलवार को पांच और लोगों की मौत की पुष्टि हुई.

काबेया ने कहा कि दीवार गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई, सभी बिकुकु में एक ही परिवार के सदस्य थे। कांगो के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण अक्सर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। इससे पहले मई में, पूर्वी कांगो के दक्षिण किवु प्रांत में रात भर हुई मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Share This