Posted By : Admin

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दो पूर्व बिजनेस पार्टनर पर 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का लगाया आरोप

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दो पूर्व बिजनेस पार्टनर्स पर 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, जहां उन्होंने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में मामला दर्ज कराया है.

वहीं कंपनी और महेंद्र सिंह धोनी के बीच साल 2017 में एक समझौता हुआ था, लेकिन धोनी का आरोप था कि कंपनी ने समझौते के दौरान किए गए समझौते का पालन नहीं किया. जिससे उन्हें 15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. समझौते में अराका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी फीस के भुगतान और प्रॉफिट शेयरिंग का प्रावधान था, लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं किया.

महेंद्र सिंह धोनी ने कंपनी को कई नोटिस भेजे, लेकिन कंपनी ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की और मुनाफे में हिस्सेदारी नहीं दी. महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2021 को कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया. क्रिकेट अकादमी के लिए किए गए अनुबंध पर धोखाधड़ी और आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी ने रांची के सिविल कोर्ट में केस दायर किया है.

Share This