Posted By : Admin

सलमान के घर के बाहर फायरिंग के दोनों आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच नें गुजरात से किया गिरफ्तार

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी करने वाले दो लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। कच्छ-पश्चिम के उप महानिरीक्षक महेंद्र बागड़िया ने बताया कि बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) और सागर जोगेंद्र पाल (21) को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि तकनीकी निगरानी के आधार पर कच्छ-पश्चिम और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया. बागरिया ने कहा कि आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है क्योंकि शिकायत वहीं दर्ज है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पाल और गुप्ता दोनों को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने सलमान के घर पर गोलीबारी करने के लिए कहा था।

बगड़िया ने कहा कि जब पाल ने गोलीबारी की, तो वह गुप्ता गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था. रविवार सुबह करीब 5 बजे, मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में 58 वर्षीय खान के घर के बाहर गोलीबारी की और भाग गए।

Share This