Posted By : Admin

रिटायर IAS अधिकारी की पत्नी की हत्या , मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

राजधानी लखनऊ में पूर्व आईएएस अधिकारी देवेन्द्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे से लूट के बाद हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यह घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर सेक्टर 22 की है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

सुबह 71 वर्षीय गोल्फ खिलाड़ी दुबे घर लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला है. अलमारी में रखा सामान बिखरा हुआ था। मोहिनी दुबे के गले में फंदा डालकर फांसी लगाई गई थी। देवेन्द्रनाथ दुबे इससे पहले रायबरेली के कलेक्टर और इलाहाबाद के कमिश्नर रह चुके हैं।

देवेन्द्र नाथ दुबे मूल रूप से कन्नौज के रहने वाले हैं। पीसीएस से प्रमोट होकर वह आईएएस बने। वह रायबरेली जैसे बड़े शहर में डीएम रह चुके हैं। इसके अलावा वह प्रयागराज के कमिश्नर के पद पर भी रह चुके हैं। फिलहाल वह अपनी पत्नी के साथ इंदिरा नगर में रहते हैं। देवेन्द्रनाथ दुबे प्रतिदिन 5 कालिदास मार्ग स्थित गोल्फ क्लब में गोल्फ खेलने जाते हैं। कई लोग अपने करियर के दौरान बड़े-बड़े पदों पर रहे हैं। उन्होंने लम्बे समय तक लखनऊ में काम किया।

Share This