Posted By : Admin

मानसून में लीजिये हेल्थी डाइट,जानें क्या खाएं

हेल्थ डेस्क – सेहतमंद रहना हर इंसान की चाहत होती है जिसके लिए उचित और हेल्थी खाना भी बहुत जरुरी होता है ख़ास कर मौसम के अनुसार आहार ग्रहण करना स्वस्थ रहने की सबसे बड़ी कुंजी है।

बारिश के मौसम की बात की जाये तो इस समय व्यक्ति को बेल पर लगने वाली सब्जियां जैसे लौकी, कद्दू, करेला, गिलका और जड़ वाली सब्जियां जैसे शकरकंद, सुरान, कोंफल, अरबी, आलू आदि सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

अनाज की बात करे तो इस मौसम में आप दलिया, राजगीरा, मक्की,समा, कुट्टू या मंडुआ खा सकते हैं।

बरसात के मौसम में लोग मांस-मछली का सेवन करने से परहेज करते हैं। ऐसे में प्रोटीन के साथ विटामिन, खनिज और फाइबर की कमी पूरी करने के लिए लोग दालों का सेवन कर सकते हैं। इस मौसम में व्यक्ति को डाइट में दो तरह की दालें जरूर शामिल करनी चाहिए-

बारिश के मौसम में पकौड़ी खाने का अपना मज़ा है भजिया। भजिया तलने के लिए फिल्टर्ड मूंगफली,सरसों, नारियल तेलों का प्रयोग करें। याद रखें भजिया फ्राई करने के बाद तेल का उपयोग दोबारा न करें। आहार में आवश्यक वसा के बिना, शरीर को विटामिन डी नहीं मिल सकता है। इसलिए बिना डरे और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी पसंद के पकौड़े खाएं।

Share This