मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

भारत में AI हब बनाएगा गूगल, 15 अरब डॉलर निवेश की घोषणा: सुंदर पिचाई ने किया बड़ा ऐलान l

भारत में AI हब बनाएगा गूगल, 15 अरब डॉलर निवेश की घोषणा: सुंदर पिचाई ने किया बड़ा ऐलान l

गूगल ने भारत में अगले पांच वर्षों में करीब 15 अरब डॉलर का बड़ा निवेश करने की घोषणा की है। इस निवेश का इस्तेमाल आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक विशाल डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बनाने के लिए किया जाएगा। यह अमेरिका के बाहर गूगल का सबसे बड़ा AI हब होगा, जो भारत को वैश्विक तकनीकी केंद्र बनने में मदद करेगा।

गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने यह जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत में दी। इस परियोजना के तहत विशाखापत्तनम में 1 गीगावॉट क्षमता वाला डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा, जो ग्रीन एनर्जी स्रोतों और हाई-स्पीड फाइबर नेटवर्क से लैस होगा।

यह निवेश न केवल डेटा स्टोरेज का काम करेगा, बल्कि एआई आधारित सेवाओं, अनुसंधान और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि गूगल का यह कदम भारत के तकनीकी विकास को नई दिशा देगा और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।

इस परियोजना में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में समझौता हुआ है।

यह निवेश माइक्रोसॉफ्ट, अमेज़न और मेटा जैसी अन्य टेक दिग्गज कंपनियों की भारत में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच आया है, जो एआई और क्लाउड सेवाओं के क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं।

गूगल के इस बड़े कदम से भारत का डिजिटल भविष्य और AI अनुसंधान क्षेत्र और मजबूत होगा, जिससे देश वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था में अग्रणी बन सकता है।

Share This
अगला लेख → यूपी सरकार हर जिले में बनाएगी 'आदर्श गौशाला', काऊ टूरिज्म से…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun