Posted By : Admin

Delhi : ऑपरेशन अजय के अन्तर्गत इज़राइल से 200 भारतीय सुरक्षित वापस लौटे

इजराइल के छात्रों सहित लगभग 200 भारतीयों का पहला जत्था एक चार्टर्ड उड़ान से शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचा। पिछले शनिवार को हमास आतंकवादियों द्वारा इजराइल पर किए गए हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया, जिसके परिणामस्वरूप भारत ने घर लौटने के इच्छुक लोगों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने यात्रियों का स्वागत किया. उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और कुछ लोगों के साथ मिलकर ‘वेलकम होम’ कहा.

2019 से इजराइल में रह रहे शोधकर्ता शाश्वत सिंह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन सुनकर हम जाग गए। हम मध्य इज़राइल में रहते हैं। मुझे नहीं पता कि ये संघर्ष क्या रूप लेगा…मैं वहां कृषि क्षेत्र में अंगसुदा कर रहा हूं’।

Share This