Posted By : Admin

कब्ज से है परेंशान तो करें ये घरेलू उपाय, मिलेगा तुरंत आराम

पेट हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, क्योंकि हम जो कुछ भी खाते हैं वह हमारे पेट से होकर जाता है। इसलिए पेट का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अगर आपका पेट ठीक रहेगा तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। लेकिन आजकल लोग अक्सर पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं। कब्ज एक ऐसी समस्या है जो तेजी से बढ़ती जा रही है। इस लेख में हम कुछ घरेलू उपाय साझा करेंगे जो आपके पेट को स्वस्थ रखेंगे और कब्ज से राहत दिलाएंगे

कब्ज ठीक करने के घरेलू उपाय

त्रिफला चूर्ण

त्रिफला एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। सुबह एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर पियें।

आंवला

आंवला एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। एक कप आंवले के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार पियें।

एलोविरा

एलोवेरा एक प्राकृतिक मल सॉफ़्नर है जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। एक गिलास पानी में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे दिन में दो बार पियें।

नींबू का रस

नींबू का रस एक प्राकृतिक रेचक है, जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस निचोड़ें और इसे दिन में दो बार पियें।

Share This