Posted By : Admin

मकान एक दावेदार अनेक

लखनऊ – अपने गृह जनपद से बाहर कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारियों आवास उपलब्ध कराया जाता है ऐसा ही एक मामला आया है लखनऊ नगर निगम का जिसके पास एक मकान खाली है लेकिन उसके दावेदार है 127 कर्मचारी। नगर निगम प्रशासन अब आवास आवंटन के लिए लाटरी प्रक्रिया अपनाएगा। जो निगम कर्मचारी संगठनों व आवेदक कर्मचारियों के सामने होगी।

नगर निगम के पास कुल 558 आवास हैं। इसमें महज दो खाली हैं। एक मोतीनगर व दूसरा भोपाल हाउस में। भोपाल हाउस का आवास अधिकारी वर्ग का है। मोतीनगर का आवास ग्रुप सी के लिए है। इस आवास को प्राप्त करने के लिए नगर निगम कर्मचारियों में होड़ लगी हुई है। अब तक 127 आवेदकों के सामने आए हैं। नगर निगम प्रशासन हैरान है। विवाद की स्थिति से बचने के लिए लाटरी प्रक्रिया को अपनाने का फैसला किया है।

Share This