लखनऊ – इंडो-अमेरिकन चैम्बर ऑफ काॅमर्स, नार्थ इंडिया काउंसिल एवं स्वाति फाउंडेशन के
संयुक्त तत्वावधान में ‘बे्रकिंग बैरियर्स-वीमेन इन लीडरशिप एण्ड एंटरप्रेन्योरशिप’ विषय पर सेमिनार का
आयोजन किया गया। सेमिनार के उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल, उ0प्र0 श्रीमती
आनंदी बेन पटेल रहीं। वहीं श्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि निर्यात, कृषि
विपणन, कृषि विदेश व्यापार, उ0प्र0, लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी तथा श्रीमती नम्रता पाठक
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। चैम्बर द्वारा माननीय राज्यपाल के कर कमलों द्वारा प्रदेश की
14 महिलाओं उद्यमियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने तमाम संघर्षों, चुनौतियों और बाधाओं को पार
करते हुए लगन और मेहनत के बल पर सफलता की नई ऊचाइयों को न सिर्फ छुआ, बल्कि समाज में
अपनी जगह भी बनाई।
सुनैना चैधरी को सामाजिक क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया
गया। वे सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ वीमेन एण्ड चाइल्ड वेलफेयर एडवोकेट, फैशन डिजाइनर
उद्यमी हैं। वही नम्रता पाठक को महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये जा रहे उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
वही निवेदिता सिंह द्वारा रचित ‘पिंजरा प्रेम और प्रतिरोध (काव्य संग्रह), शिव का अभिषेक (शिव दोहा
चालीसा), आदि स्वरूप शक्ति (दुर्गा दोहा चालीसा) प्रकाशित कृतियां हैं। हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान
के लिए आपको सम्मानित किया गया। शैलजा अरोड़ा द्वारा वाराणसी/काशी क्षेत्र में साड़ी
व्यवसाय से जुड़े सैकड़ो महिला-पुरुष कामगारों को रोजगार दिया गया है। आपको महिला उद्यमी के रूप
में सम्मानित किया गया। डा0 कविता सोमानी को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित
किया गया। इसी क्रम में गुंजन अग्रवाल बेकरी और फ्लावर व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं। उन्हें महिला उद्यमी
के रूप में सम्मानित किया गया। ममता कोहली द्वारा फैशन के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य किया
गया है। उनहें महिला उद्यमी के रूप में सम्मानित किया गया। श्रीमती अनीता श्रीवास्तव को कुशल
आर्किटेक्ट एवं महिला उद्यमी के रूप में सम्मानित किया गया। डा0 नीना भसीन सर्वोच्च न्यायालय की
अधिवक्ता तथा सोसाइटी आॅफ इंडियन लाॅ फम्र्स की अध्यक्ष को विधि एवं न्यायिक क्षेत्र में किये जा
रहे उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्रीमती कशिश त्यागी, रीजनल डायरेक्टर,
इंडो-अमेरिकन चैम्बर ऑफ काॅमर्स द्वारा अमेरिकी दूतावास और चैम्बर के सदस्यों के मध्य सामंजस्य
स्थापित कर अन्तरराष्ट्रीय व्यावसायिक संबधों की मजबूती के लिए एक प्रगतिशील लीडर के रूप में कार्य
किया जाता है। श्रीमती त्यागी को भारत और अमेरिका के मध्य द्विपक्षीय व्यापार को प्रोत्साहित करने के
लिए सम्मानित किया गया। डा0 प्रांशु मिश्रा द्वारा स्किन रोग विशेषज्ञ के रूप में सफलतापूर्वक
सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया
गया। श्रीमती अनीता मिश्रा ने लंदन स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद लखनऊ में ‘लकमे सैलून’ की
आठ शाखाएं खोली और सैकड़ों युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया।
श्रीमती अनीता मिश्रा को महिला उद्यमी के रूप में सम्मानित किया गया। श्रीमती स्मृति बंसल ने
पारिवारिक विरासत में मिले प्लाइवुड निर्माण उद्योग को सिर्फ संभाला ही नहीं, बल्कि एक नई पहचान
भी स्थापित की। उन्हें महिला उद्यमी के रूप में सम्मानित किया गया। प्रोजेक्ट स्नेह की संस्थापक श्रीमती
शिखा गुप्ता दुर्बल समुदाय के बच्चों के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव ला रही हैं। उन्होंने दृष्टिबाधित
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और स्वतंत्र व सम्मानजनक जीवन जीने के अवसर
प्रदान करके उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किया है। उन्हें सामाजिक क्षेत्र में किये
जा रहे उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा की विविध क्षेत्रों में महिलाएं काम कर रही हैं, वह बधाई की पात्र हैं।
उन्होंने 50-100
लोगों को रोजगार दिया गया। वह समग्र समाज के लिए काम करती हैं। आज हम यह संकल्प लें कि
समाज में जिस तरह से महिलाओं के शोषण, उत्पीड़न की घटनाएं देखने को मिलती हैं, वे न हों। इसके
लिए महिलाओं में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए
बड़े पैमाने पर शिक्षण-प्रशिक्षण की आवश्यकता है। यदि उन्हें कोई प्रलोभन देता है, तो उन्हें यह जानने
और समझने की शक्ति होनी चाहिए कि वह कौन है, उसकी प्रतिष्ठा क्या है, उसका परिवार कैसा है,
जिससे उनका शोषण न हो।
इंडो-अमेरिकन चैम्बर ऑफ काॅमर्स चेयरपर्सन,लखनऊ चैप्टर,रीना सिंह तथा सेमिनार
की सह-संयोजक ने अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, चैम्बर के सभी सदस्यों तथा
पदाधिकारियों तथा उपस्थित सभी महानुभावों का स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने कहा राज्यपाल महोदया
ने स्वयं एक प्रभावशाली महिला के रूप में राजनीतिक और सामाजिक सेवा की है। वे गौरवशाली उ0प्र0
की गौरवशाली राज्यपाल हैं। यह उ0प्र0 के लिए गर्व की बात है। यहां पर उपस्थित ज्यादातर महिलाएं
आर्थिक और सामाजिक प्रगति में उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ा रही हैं। ऐसे में आप जैसी यशस्वी
राज्यपाल महोदया का आशीर्वाद पाकर उन्हें निश्चित रूप से अपने कार्यक्षेत्र में और आगे बढ़ने की
प्रेरणा मिलेगी। आगे उन्होंने यह भी बताया कि विगत कई वर्षों से आईएसीसी का लखनऊ चैप्टर उत्तर
प्रदेश सरकार के साथ पाॅलिसी एडवोकेसी के लिए निरन्तर कार्य कर रहा है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न
विभागों जैसे इन्वेस्ट यूपी, जो कि हमारे आज के कार्यक्रम का प्रमुख पार्टनर भी है, उद्योग विभाग, लघु
उद्योग विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग, पर्यटन विभाग तथा उद्यान विभाग के अलावा कई अन्य विभागों
के साथ पाॅलिसी एडवोकेसी का कार्य किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में डा0 ललित भसीन, पूर्व नेशनल प्रेसीडेन्ट, इंडो-अमेरिकन चैम्बर आॅफ काॅमर्स ने अपने वक्तव्य
में कहा महिलाओं ने समाज और राष्ट्र के लिए सदैव योगदान दिया है। महिलाओं ने परिश्रम के बल
पर अपनी सफलता की इबारत स्वयं लिखी है। आज सभी उच्च पदों पर महिलाएं आसीन हैं। यह गौरव
की बात है।
श्री मुकेश सिंह, चेयरमैन, यूपी स्टेट को-आर्डिनेशन कमेटी तथा एक्जीक्यूटिव काउंसिल मेम्बर,
इंडो-अमेरिकन चैम्बर आॅफ काॅमर्स ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मानित महिला उद्यमियों के प्रति धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्यपाल महोदया के हाथों सम्मानित होने से सम्मानित होने वाली महिला उद्यमियों तथा समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रयास
करने वाली महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी। राज्यपाल महोदया द्वारा जिन विषयांे की ओर ध्यान आकृष्ट
कराया गया है, उन क्षेत्रों में काम करने के लिए चैम्बर द्वारा अवश्य प्रयास किया जाएगा।

