Breaking-NewsHealth-NewsJilla-News

यूपी के 369 रोहिंग्या मुसलमानो की खोज शरू

उत्तर प्रदेश – निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के रोहिंग्या मुसलमानों के भी शामिल होने की सूचना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी खोज युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है । तब्लीगी जमातियों की तलाश में जुटी पुलिस को आठ जिलों में 369 रोहिंग्या मुसलमानों का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने आठ जिलों में रोहिंग्या मुसलमानों की सत्यापन रिपोर्ट रविवार शाम तक तलब की है। डीजीपी मुख्यालय ने अलीगढ़, मथुरा, कानपुर नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, फीरोजाबाद व गौतमबुद्धनगर में 369 रोहिंग्या मुस्लिमों के सत्यापन का निर्देश दिया है। यह पता लगाया जा रहा है कि इन जिलों में रह रहे ये रोहिंग्या मुस्लिम अब कहां हैं और बीते दिनों उनका मूवमेंट कहां रहा है। इनमें से कितनों ने तब्लीगी जमात में शिरकत की थी। इन बिंदुओं पर जांच कर जल्द उसकी रिपोर्ट मुख्यालय को देने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button