Posted By : Admin

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर मिली फरलो , बागपत के आश्रम में गुजारेगा 21 दिन

हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की छुट्टी दे दी है। आपको बता दें कि दो साध्वियों की हत्या मामले में दोषी पाए जाने के बाद राम रहीम 2017 से रोहतक जेल में बंद हैं. बताया जा रहा है कि अब वह उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित एक आश्रम में रहेंगे।

राम रहीम ने 21 दिनों तक पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट (पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट) का दरवाजा खटखटाया था। इससे पहले फरवरी में, उच्च न्यायालय ने हरियाणा सरकार से कहा था कि वह उसकी अनुमति के बिना डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को और पैरोल न दे। उस समय हाई कोर्ट शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की अस्थायी रिहाई को चुनौती दी गई थी.

बता दें कि साल 2017 में गुरमीत को साध्‍वी रेप मामले में सजा सुनाई गई थी. बाद में उन्हें छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी दोषी ठहराया गया। तब से वह सुनारिया जेल में है। आखिरी बार 19 जनवरी को सरकार ने रामरहीम को 50 दिनों की पैरोल दी थी, जो यूपी के बरनावा आश्रम में बिताई थी.

मंगलवार सुबह 6.41 बजे हनीप्रीत अपनी टीम के साथ राम रहीम को लेने जेल परिसर पहुंची, जहां जरूरी प्रक्रियाओं के बाद राम रहीम को लेकर काफिला सुबह 6.46 बजे यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया. राम रहीम अब 13वीं बार जेल से बाहर आए हैं. आठवीं बार पैरोल मिली.

Share This