Posted By : Admin

Kanya Sankranti 2025: शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, इस दिन करें ये खास दान और पाएं पुण्य लाभ

17 सितंबर 2025 को सूर्य का गोचर कन्या राशि में होने जा रहा है, जिसे कन्या संक्रांति कहा जाता है। यह दिन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि ज्योतिषीय प्रभाव के अनुसार भी अत्यंत शुभ माना गया है। इस साल खास बात यह है कि कन्या संक्रांति और विश्वकर्मा पूजा एक ही दिन पड़ रही हैं, जिससे इस तिथि का महत्व और बढ़ जाता है।

सनातन धर्म में सूर्य के राशि परिवर्तन यानी संक्रांति को पुण्यकारी माना गया है। खासकर इस दिन दान, स्नान, सूर्य अर्घ्य, जप और ध्यान का विशेष महत्व होता है। यह समय आत्मशुद्धि और सौभाग्य अर्जित करने का उत्तम अवसर माना जाता है।

कन्या संक्रांति 2025: तिथि और मुहूर्त
तारीख: 17 सितंबर 2025 (बुधवार)

  • समय: सूर्य का कन्या राशि में गोचर शाम 04:57 बजे होगा
  • राशि परिवर्तन: सूर्य, सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे
  • संक्रांति फलकाल: अगले 30 दिनों तक सूर्य कन्या राशि में रहेंगे

इस दिन का आध्यात्मिक महत्व
सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश से ‘बुधादित्य योग’ बन रहा है, क्योंकि कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। यह योग बुद्धि, सेवा, विवेक और कर्मक्षेत्र में विशेष लाभ देने वाला होता है। इस दिन सूर्य की ऊर्जा अत्यंत प्रभावशाली होती है, जो व्यक्ति के जीवन में नई प्रेरणा और सकारात्मकता लाती है।

विशेष रूप से इंजीनियरों, आर्टिसन, तकनीशियनों और निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह दिन बेहद पवित्र और फलदायक माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा भी इसी दिन होने से मशीन, औजार, फैक्ट्री और ऑफिस उपकरणों की पूजा का महत्व कई गुना बढ़ गया है।
स्नान और सूर्य अर्घ्य: सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें, स्वच्छ वस्त्र पहनें और उगते सूर्य को जल चढ़ाएं। जल में लाल फूल और लाल चंदन मिलाएं।

पूजा और ध्यान: अपने कुलदेवता की पूजा करें। गायत्री मंत्र या आदित्य हृदय स्तोत्र का जाप करें।

दान-पुण्य:लाल वस्त्र ,घी, गेहूं, गुड़ ,तेल, अन्न, स्वर्ण, गाय का दान
इन वस्तुओं का दान करना पुण्यदायक होता है और पितृ दोष की शांति में भी मदद करता है।

सात्विक आहार: इस दिन तामसी भोजन से बचें। सात्विक और हल्का भोजन करें। मन को शांत रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।

इन राशियों पर पड़ेगा खास प्रभाव
कन्या संक्रांति के सूर्य गोचर से कुछ राशियों के लिए आने वाले दिन बेहद शुभ संकेत लेकर आएंगे। विशेष रूप से चार राशियों को इस परिवर्तन से सबसे अधिक लाभ मिलेगा:

मेष राशि: करियर में नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में बड़ा अवसर मिलेगा, हालांकि सेहत का थोड़ा ध्यान रखना जरूरी है।

सिंह राशि: आत्मविश्वास बढ़ेगा, नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी और आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशि: विदेश यात्रा का योग बन सकता है। उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि: बिजनेस में साझेदारी से लाभ होगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है और नई इनकम सोर्स बन सकता है।

इनके अलावा कन्या, तुला और धनु राशि वालों को भी मध्यम लाभ मिल सकता है, खासकर नौकरी, पढ़ाई और मानसिक संतुलन के क्षेत्र में।
कन्या संक्रांति 2025 सिर्फ एक राशि परिवर्तन नहीं, बल्कि जीवन को सकारात्मक मोड़ देने का अवसर है। इस दिन किए गए दान, तप, ध्यान और जप से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि ग्रहों की शांति और जीवन में नई ऊर्जा का प्रवेश भी होता है। अगर आप अपनी राशि के अनुसार पूजन विधि और कर्म करें, तो इसका असर पूरे साल बना रह सकता है।

Share This