Movie

कटरीना कैफ प्रेग्नेंट! विकी कौशल ने शेयर की पहली तस्वीर, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर गुड न्यूज दी l

बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कपल कटरीना कैफ और विकी कौशल ने आखिरकार अपनी खुशी की बड़ी खबर साझा कर दी है। लंबे समय से चल रही प्रेग्नेंसी की अटकलों को आज फाइनली कपल ने आधिकारिक रूप से पुख्ता कर दिया है। सोशल मीडिया पर दोनों ने एक साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है जिसमें कटरीना गर्भावस्था के दौरान बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

कटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोलारेड फोटो शेयर की जिसमें विकी कौशल उनके बेबी बंप को प्यार भरे अंदाज में छूते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों के चेहरे पर मुस्कान साफ देखी जा सकती है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “हमारे जीवन के सबसे खूबसूरत अध्याय की शुरुआत के रास्ते पर, दिलों में खुशी और आभार के साथ।”

फैन्स के साथ-साथ उद्योग के कई दिग्गज सितारों ने भी इस खबर पर खुशी जताई है। जाह्नवी कपूर, आयुष्मान खुराना, सोनम कपूर, वरुण धवन समेत कई मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश दिए हैं।

कटरीना और विकी की शादी दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में हुई थी। तब से दोनों अपने प्राइवेट और प्रोफेशनल जीवन में संतुलन बनाए हुए हैं। प्रेग्नेंसी की घोषणा से यह कपल जल्द ही माता-पिता बनने जा रहा है, जो उनके जीवन में एक नया और खूबसूरत अध्याय होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button