Posted By : Admin

मेड इन इंडिया ‘ध्रुवास्त्र’ मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली – पिछले कुछ समय से चल रही चीन से तनातनी के बीच भारतीय सेना की ताकत में और इजाफा हुआ है. भारत ने ध्रुवास्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. ये मिसाइल पूरी तरह से मेड इन इंडिया है.

इस मिसाइल को अटैक हेलिकॉप्टर ध्रुव पर तैनात किया जाएगा. QUICK रिस्पांस वाली ये मिसाइल पलक झपकते दुश्मनों के ठिकानों को तबाह कर देगी.’ध्रुवस्‍त्र’ मिसाइल का ओडिशा में डायरेक्‍ट और टॉप अटैक मोड में सफल टेस्‍ट किया गया है. इस मिसाइल की रेंज चार किलोमीटर से लेकर सात किलोमीटर तक है. ये परीक्षण अभी हेलीकॉप्टर के बिना किया गया है.DRDO द्वारा बनाई गई इस मिसाइल का नाम पहले नाग था जिसे बदलकर ध्रुवास्त्र किया गया है.

Share This