Astrology-News

Dhanteras 2023 : धनतेरस के दिन इन चीजों का खरीदना माना जाता है बेहद शुभ

हिंदू धर्म में सभी त्योहारों का विशेष महत्व होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस का त्योहार दिवाली से ठीक दो दिन पहले मनाया जाता है. दरअसल, ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। यही कारण है कि इस त्यौहार को धनतेरस के नाम से जाना जाता है।

धनतेरस का त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष या त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ समय शाम 6:20 बजे से रात 8:20 बजे तक रहेगा. इस दिन कुबेर देवता की पूजा की जाती है। इस दिन लोग नई-नई चीजों की खरीदारी करते हैं। धनतेरस पर खरीदारी करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है और साथ ही इन चीजों को खरीदने से व्यापारियों को क्या फायदा होगा आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

धनतेरस पर ये चीजें खरीदना शुभ माना जाता है

धनतेरस पर वस्तुएं लाने की परंपरा चली आ रही है। इस दिन नई वस्तुएं सोना, चांदी या पीतल खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन घर में लाई गई चीजों में बरकत होती है। इस दिन गणेश लक्ष्मी की मूर्ति, झाड़ू और अन्य सामान खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन दान करना भी शुभ माना जाता है। ध्यान की बात यह है कि धनतेरस पर कभी भी लोहे की कोई भी वस्तु घर पर नहीं लाई जाती है।

Related Articles

Back to top button