Posted By : Admin

क्या आप भी जलाते हैं मच्छरों को भगाने के लिए मॉस्किटो कॉइल? जाने इसके साइड इफेक्‍ट

अक्सर बरसात का मौसम मच्छरों के प्रजनन का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है, इसलिए आपको डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया बुखार का खतरा हो सकता है। इन मौसमी समस्याओं से बचने के लिए हम कई उपाय करते हैं, जिनमें से एक है मच्छर भगाने वाली कॉइल जलाना। इससे निकलने वाला धुआं मच्छरों के लिए तो जानलेवा हो सकता है, लेकिन इंसानों के लिए यह इतना बहुत खतरनाक है कि हमें इसका अंदाजा भी नहीं होगा।

अपकी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि एक मॉस्किटो कॉइल से निकलने वाले धुएं की मात्रा कई सिगरेट पीने के बराबर होती है। इस कॉइल में कई रसायन होते हैं जो जलने के बाद धुएं के माध्यम से हमारे फेफड़ों तक पहुंचते हैं, जिसका दीर्घकालिक प्रभाव हो सकता है। इससे भविष्य में सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इसमें अस्थमा भी शामिल है। कई लोगों को इससे स्किन एलर्जी की शिकायत भी हो सकती है. इसका विषैला प्रभाव होता है जो हमारे मस्तिष्क को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

Share This