Posted By : Admin

राजस्थान से राज्यसभा के लिए सोनिया गांधी ने किया नामांकन, राहुल-प्रियंका थे मौजूद

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से पार्टी की उम्मीदवार हैं। बुधवार को उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं. सोनिया गांधी सुबह राहुल के साथ जयपुर पहुंचीं. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद के उच्च सदन में राजस्थान से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सोनिया गांधी 1998 से 2022 के बीच करीब 22 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं और पांच बार लोकसभा सांसद हैं। यह पहली बार होगा कि वह राज्यसभा का प्रतिनिधित्व करेंगी। सवाल ये है कि रायबरेली की सीट का अब क्या होगा? जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा में प्रवेश कर सकती हैं.

Share This