
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आठ वर्ष पूरे हो चुके हैं। 2017 में प्रदेश की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर सत्ता सौंपी और योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। अपने पहले कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जनता ने दोबारा भाजपा पर भरोसा जताया। इसके परिणामस्वरूप, योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर प्रदेश की कमान संभाली। अब, योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा प्रदेशभर में इसे जश्न के रूप में मना रही है और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इन आठ वर्षों में योगी सरकार ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में कई बड़े कदम उठाए हैं। आम जनता के जीवन को सरल बनाने, अपराध पर नियंत्रण, महिला सुरक्षा, बुनियादी ढांचे के विस्तार, किसानों के कल्याण, बिजली आपूर्ति, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। आइए, एक नजर डालते हैं योगी सरकार की कुछ प्रमुख उपलब्धियों पर।
गरीबों और जरूरतमंदों के लिए योजनाएं
- 2.62 करोड़ से अधिक शौचालयों (इज्जत घर) का निर्माण
- 14.70 करोड़ लोगों को कोरोना काल के बाद से निशुल्क राशन
- 1.86 करोड़ से अधिक उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन
- 2017 के बाद से अब तक 56 लाख से अधिक लोगों को आवास योजना का लाभ
अपराध और कानून व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई
- सात जिलों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू
- यूपी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (UPSSF) का गठन
- यूपी-112 का औसत रिस्पांस टाइम घटाकर 7 मिनट 24 सेकंड किया गया
- 222 अपराधी मुठभेड़ में ढेर, 8118 घायल
महिला सुरक्षा को प्राथमिकता
- एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन
- तीन महिला पीएसी बटालियन स्थापित
- मिशन शक्ति अभियान शुरू
- महिलाओं की सुरक्षा के लिए रात में त्वरित पुलिस सहायता की सुविधा
शहरों का विकास और स्मार्ट सिटी मिशन
- 125 नए नगर निकायों का गठन
- लखनऊ में एआई सिटी की शुरुआत
- 17 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया गया
- नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और आगरा में मेट्रो सेवा का विस्तार
परिवहन और कनेक्टिविटी
- प्रदेश में 6 एक्सप्रेसवे चालू, 11 नए एक्सप्रेसवे पर काम जारी
- गौतमबुद्धनगर में जेवर एयरपोर्ट निर्माण
- उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक एयरपोर्ट वाला राज्य बना
- भारत की कुल मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में 45% योगदान
किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं
- कृषि विकास दर 8.6% से बढ़कर 13.7% हुई
- हर साल 4 करोड़ टन फल-सब्जियों के उत्पादन में देश में अव्वल
- पीएम कुसुम योजना के तहत 76,189 सोलर पंप आवंटित
- 27 नवीन मंडी स्थलों का आधुनिकीकरण
सभी को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित
- ग्रामीण इलाकों में 20 घंटे, तहसील स्तर पर 22 घंटे और जिला मुख्यालयों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति
- अयोध्या को सोलर सिटी और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को सोलर एक्सप्रेसवे बनाने की योजना
- निजी नलकूपों के बिजली बिलों में 100% छूट
- 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने की सुविधा
संस्कृति और धार्मिक स्थलों का संरक्षण
- महाकुंभ में 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया
- उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक पर्यटकों का आकर्षण केंद्र बना
- अयोध्या, ब्रज, विंध्य, चित्रकूट और नैमिषारण्य में विकास परिषद का गठन
- अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, काशी की देव दीपावली और अयोध्या दीपोत्सव जैसे आयोजन
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
- गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुरक्षा
- 5000 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थापना
- 75 जिलों में डायलिसिस की मुफ्त सुविधा
- मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से 49 लाख परिवार लाभान्वित
योगी सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश ने तेजी से प्रगति की है। आधारभूत ढांचे के विकास से लेकर गरीबों के कल्याण तक, कानून व्यवस्था से लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तक, हर क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य किया गया है। आगे भी योगी सरकार का लक्ष्य यही रहेगा कि योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचे और उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में बना रहे।