Posted By : Admin

वजन कम करने के लिए एक दिन में कितनी दूरी तक चलना फायदेमंद होगा ?

रोजाना वॉक करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह एक ऐसा व्यायाम है जिसे आप कहीं भी और कभी भी आसानी से कर सकते हैं। हालांकि, कई लोग यह नहीं जानते कि एक दिन में कितना चलना चाहिए, जिससे वजन घटे और अन्य स्वास्थ्य लाभ मिलें। तो चलिए, हम आपको बताते हैं कि एक दिन में कितना चलना जरूरी है।

अगर आप वॉक करना शुरू कर रहे हैं, तो 2 से 3 किलोमीटर चलना आपके लिए एक अच्छा लक्ष्य हो सकता है। समय के साथ जैसे-जैसे आपकी सहनशक्ति बढ़ेगी, आपकी गति भी तेज होगी। रोजाना 30 मिनट की वॉक आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बना सकती है और दिल की सेहत में भी सुधार कर सकती है। जब आपकी सहनशक्ति में सुधार हो, तो आप 45 मिनट से एक घंटे में 5 से 7 किलोमीटर तक वॉक कर सकते हैं। इस दूरी को तय करने पर आप लगभग 7,000 से 10,000 कदम चलते हैं।

एक दिन में कितने कदम चलना चाहिए? विशेषज्ञ 10,000 कदम चलने की सलाह देते हैं, जो लगभग 8 किलोमीटर के बराबर होते हैं। लेकिन हालिया शोधों के अनुसार, अगर आप 7,000 से 8,000 कदम भी चलते हैं, तो भी आपको हृदय स्वास्थ्य में सुधार, मूड में बेहतर बदलाव और पुरानी बीमारियों के जोखिम में कमी जैसे फायदें मिल सकते हैं।

ब्रिस्क वॉक के फायदे: ब्रिस्क वॉक से दिल तेज़ी से धड़कता है, लेकिन सांसें नहीं फूलतीं। इस प्रकार की वॉक करने से आप आसानी से चल सकते हैं और कैलोरी जलाने की प्रक्रिया भी तेज़ हो जाती है। लगभग 45 मिनट तक तेज़ गति से वॉक करने से न केवल वजन घटता है, बल्कि सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं।

वॉक करने के फायदे: रोजाना वॉक करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, इसके साथ-साथ हृदय स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। मधुमेह, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है। वॉक मांसपेशियों को मजबूत करने, दिल की सेहत को बेहतर बनाने और एंडोर्फिन रिलीज़ करके मूड को बेहतर बनाने में सहायक होती है। शारीरिक लाभ के अलावा, यह मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार करती है और तनाव को कम करने में मदद करती है

Share This